प्राइवेट क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल में ताला लगा देख गर्भवती के घरवालों ने प्राइवेट अस्पताल में ही प्रसव कराने की सोची। लेकिन वहां गर्भवती ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, खानपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरी कलां निवासी एक युवक की 26 वर्षीय पत्नि को आठ माह का गर्भ था। बुधवार की शाम को गर्भवती महिला की शाम के समय अचानक तबीयत खराब हो गई थी। महिला के परिजन उसे लेकर खानपुर सीएचसी पहुंचे, लेकिन सीएचसी में ताला लटका देख परिजन महिला को लेकर वापस जाने लगे।
लेकिन इसी दौरान महिला की तबीयत और ज्यादा खराब होने के चलते परिजन उसे लेकर खानपुर के एक निजी क्लीनिक पहुंचे। बताया जाता है कि क्लीनिक पर मौजूद महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिला का हीमोग्लोबीन की जांच कराई।
गर्भवती पर कई इंजेक्शन लगा दिए
जिसमे गर्भवती महिला मे हीमोग्लोबीन की कमी पाई गई थी। महिला के परिजनों ने महिला चिकित्सक से इलाज शुरू करने की बात कही। बताया जाता है कि महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिला को ग्लूकोज की बोतल चढ़ानी शुरू की थी। उसमें कई अन्य इंजेक्शन डाल दिये थे।
इसी दौरान गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई। बताया जाता है कि क्लीनिक के चिकित्सकों ने महिला की बिगड़ती हालत देखकर उसका इलाज करने से हाथ खड़े कर दिये थे। गर्भवती महिला के परिजन आनन फानन में उसे लेकर लक्सर के लिए जाने लगे। प्रहलादपुर के पास पहुंचने पर गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया।
निजी क्लीनिक के चिकित्सक का कहना है कि हमने गर्भवती महिला को समय रहते हरिद्वार के लिय रेफर कर दिया था। परिजन मामले मे कोई कार्रवाई ना करने की बात कहते हुये गर्भवती महिला के शव को अपने साथ ले गये और गांव मे दोपहर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।