फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preeti-Haldwani-won-title-competition

Dehradun News: हल्द्वानी की प्रीती ने जीता भाषण प्रतियोगिता का खिताब

Sat, 22 Apr 2023 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Preeti-Haldwani-won-title-competition
विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क), सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का खिताब हल्द्वानी की प्रीती के नाम रहा, जबकि कर्णप्रयाग की खुशी रावत दूसरे, पौड़ी की महक चैहान तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्रों ने वैज्ञानिक व्याख्यानों के साथ ही ‘हमारी पृथ्वीः मेरा क्षेत्र, मेरा योगदान’ विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए यूसर्क की निदेशक प्रो. डॉ. अनीता रावत ने कहा कि भारत में प्राचीन समय से ही अपने पर्यावरण के पांचों तत्वों के संरक्षण की परंपरा रही है। हम पृथ्वी को मां के रूप में मानते है। हिमालयी देवभूमि में हमारे द्वारा किया गया प्रत्येक कार्य हमारे पर्यावरण को समर्पित रहता है। हम सभी को अपने आस-पास के पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेते हुए अपनी गौरवशाली ज्ञान-विज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘इनवेस्ट इन अवर प्लेनेट’ पर आगे बढ़ना होगा और सतत् विकास की अवधारणा पर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपरा पर्यावरण के विषय में प्राचीन काल से ही हम सभी के लिये प्रेरणादायी रही है। हम सभी को ऊर्जा संरक्षण की दिशा में विशेष प्रयास करने होंगे। डॉ. भवतोष शर्मा ने कहा कि भविष्य की समस्याओं से बचने के लिए हम सभी को जल संरक्षण के लिए सामाजिक सहभागिता के साथ प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर डॉ. मंजू संदरियाल, डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा, ओम जोशी, उमेश चन्द्र, राजदीप जंग, शिवानी पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed