फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prediction of amar ujala on rekha arya right.

रेखा ने बदल ली लाइन, पहुंची भाजपा के पाले में

Wed, 11 May 2016 05:19 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, हल्द्वानी
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 11 May 2016 05:19 AM IST
सार

  • अमर उजाला ने 19 मार्च के अंक में ही जता दी थी आशंका
  • गढ़वाल का आर्य कांग्रेस में और कुमाऊं की आर्या भाजपा में

विज्ञापन
prediction of amar ujala on rekha arya right.
रेखा आर्या - फोटो : AmarUjala

विस्तार

रेखा आर्या दो साल पहले जिस अंदाज में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आई थीं उनकी वापसी का तरीका लगभग वैसा ही रहा। करीब डेढ़ महीने तक चली राजनीतिक उठापटक के बाद सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या ने आखिर लाइन बदल ली है।

विज्ञापन


न्यायालयों की तारीखों और इतने दिनों तक चली राजनीतिक खींचतान और उठापटक में दो विधायक खुलकर इधर से उधर गए हैं। जिस तरह घनसाली से भाजपा विधायक भीम लाल आर्य कांग्रेस विधायकों के साथ देखे जा रहे थे। वैसा ही दृश्य रेखा आर्या ने फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले दिखाया। मतदान के नतीजे तो सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से पता चलेंगे, जबकि भाजपा ने रेखा को खुलकर रेखा लांघने के लिए तैयार कर लिया।
विज्ञापन


अमर उजाला ने बागियों के कांग्रेस छोड़ने पर 19 मार्च को ही ‘रेखा को पाले में खींचने की तैयारी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। हालांकि तब रेखा आर्या ने ऐसा करने से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा के पाला बदलने का सोमेश्वर की राजनीति पर होगा असर

prediction of amar ujala on rekha arya right.
रेखा आर्या - फोटो : AmarUjala

रेखा आर्या के भाजपा के पक्ष में खड़े होने का फायदा न तो तब पार्टी को मिला और न ही अब मिलता दिख रहा है। तब अगर रेखा भाजपा में होती तो शायद सोमेश्वर की जमी जमाई परंपरागत सीट उसके हाथ से न जाती। अब जब रेखा लौटी हैं तो भी उनके आने का फायदा फिलहाल भाजपा के रणनीतिकारों को नहीं मिलता दिख रहा है।

रेखा के भाजपा में लौटने का अर्थ साफ  है कि उन्हें कहीं न कहीं अपनी पुरानी पार्टी में भविष्य दिख रहा है। रेखा को इस बार शायद भाजपा नेताओं ने समय से काफी पहले ही 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए सोमेश्वर सीट के टिकट का आश्वासन दे दिया है।

रेखा के एक बार फिर पाला बदलने से सोमेश्वर की राजनीति में भी बदलाव आएगा। अभी तक सोमेश्वर की राजनीति में खुद को उपेक्षित मान बैठे कांग्रेस नेता रेखा के जाने से खुश होंगे। वहीं स्थानीय स्तर पर भाजपा का एक गुट रेखा की घर वापसी को पचा नहीं पा रहा है। कांग्रेस से जुड़ने के बाद रेखा ने भाजपा को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed