फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Precious land was sold by preparing fake documents

Dehradun News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच डाली कीमती जमीन

Mon, 25 Dec 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Precious land was sold by preparing fake documents
I
विज्ञापन

IIविरोध करने पर जमीन मालिक और भाई को दी गई धमकी
I
I

I
Iपुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
I
पांच लोगों ने एक जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से कीमती जमीन बेच डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव पनियाला चंदापुर निवासी परसराम ने पुलिस को बताया कि उनके भाई अशोक कुमार सिंह नेहरूनगर शेखपुरी पनियाला रोड, रुड़की पर जमीन है। कुछ दिन पूर्व भाई के पास पांच लोग आए थे और जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की। इस बीच जमीन का सौदा तय हो गया। उक्त लोगों ने भाई से जमीन के कागज और फोटो ले लिए। साथ ही खाते मेें एडवांस में दो लाख रुपये जमा कर दिए। इसपर भाई ने दो लाख रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

I
Iउक्त लोगों ने विश्वास में लेने के लिए सात लाख का चेक भाई को दिया। भाई ने वह चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इस पर भाई ने जमीन बेचने से इन्कार कर दिया। कुछ दिन बाद उनके भाई जमीन पर गए तो वहां निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने निर्माण करने वालों से जानकारी ली तो पता चला कि वह जमीन उन्होंने खरीदी है। भाई ने मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि उक्त पांच लोगों ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिनेश कश्यप, संजय कुमार कारवाल निवासी पुरानी तहसीली, सुमित पाल देवनगरी बस्ती, रोशनाबाद, नवाजिश त्यागी निवासी सरठेड़ी, भगवानपुर और अशोक कुमार महावीर एन्क्लेव, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पांचों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article