{"_id":"5b188a624f1c1ba66e8b6972","slug":"pre-yoga-rehearsal-of-international-yoga-day-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले यहां बाबा रामदेव ने हजारों लोगों को कराया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले यहां बाबा रामदेव ने हजारों लोगों को कराया योगाभ्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Jun 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Yoga Rehearsal in Dehradun
- फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को देहरादून के शहरवासियों को योग कराया।
गुरुवार की सुबह ओएनजीसी के अंबेडकर ग्राउंड में प्री-योग दिवस पर बाबा रामदेव योग दिवस के मद्देनजर योगाभ्यास कराने पहुंचे। कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई अति विशिष्ट लोग भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान पुलिस के जवानों ने योग रिहर्सल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, परमार्थ निकेतन संस्थापक चिदानंद महाराज भी मौजूद रहे।
इससे पहले बुधवार को शहरी विकास सचिव आरके सुधांशु और अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आने का कार्यक्रम है। योग दिवस पर प्रधानमंत्री के साथ करीब 60 हजार लोगों को योग कराने का लक्ष्य है।

Trending Videos
Yoga Rehearsal in Dehradun
- फोटो : amar ujala
प्रशासन पिछले 15 दिनों से एफआरआई के मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को प्री-योग दिवस आयोजित किया गया। इसमें बाबा रामदेव ने योगाभ्यास कराया। इस कार्यक्रम में भी हजारों लोगों के अलावा राज्यमंत्री भारत सरकार (आयुष मंत्रालय) श्रीपद् येसो भी पहुंचे।
बुधवार को जिलाधिकारी ने प्री-योग दिवस के दौरान मैदान के भीतर विभिन्न व्यवस्थाओं को देखने के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नियुक्त करते हुए उनकी जिम्मेदारियां तय कीं।
उन्होंने जल संस्थान से पेयजल, नगर निगम को साफ सफाई, मोबाइल टॉयलेट, लोनिवि को स्टेज, टेंट, बैठने की व्यवस्था और अधूरे सभी कार्यों को देर रात तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, नगर मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, अरविंद पांडेय, निदेशक आयुष अरुण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।