Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pre-PhD admission will also be done in 13 affiliated PG colleges of Sri Dev Suman University

श्रीदेव सुमन विवि: संबद्ध 13 पीजी कॉलेजों में भी होंगे प्री-पीएचडी में प्रवेश, पढ़ें जरूरी जानकारी

Mon, 18 Nov 2024 08:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Nov 2024 08:26 PM IST
सार

एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम योजना के तहत प्रदेश के पांच विश्व विद्यालयों में प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए कुमाऊं विवि नैनीताल ने आठ सितंबर को परीक्षा आयोजित कराई थी।

विज्ञापन
Pre-PhD admission will also be done in 13 affiliated PG colleges of Sri Dev Suman University
- फोटो : freepik

विस्तार

श्रीदेव सुमन विवि (एसडीएसयू) से संबद्ध 13 पीजी कॉलेजों में भी छात्र प्री-पीएचडी में प्रवेश ले सकेंगे। इन कॉलेजों में शोधार्थियों को सीटें आवंटित का जा रही हैं। विवि प्रशासन ने मानक पूरे करने वाले कॉलेजों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा था।

विज्ञापन


एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम योजना के तहत प्रदेश के पांच विश्व विद्यालयों में प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए कुमाऊं विवि नैनीताल ने आठ सितंबर को परीक्षा आयोजित कराई थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित किए जाने के लिए इन दिनों कुमाऊं विवि नैनीताल में साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। पूर्व में श्रीदेव सुमन विवि में केवल ऋषिकेश परिसर के लिए ही प्री-पीएचडी की सीटें आवंटित की जाती थी। लेकिन इस बार उक्त विवि से संबद्ध 13 अन्य पीजी कॉलेजों में भी प्री-पीएचडी के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन


Uttarakhand News: अनिवार्य तबादले के बाद अब गंभीर बीमार शिक्षकों के होंगे तबादले, मिले 300 आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों के लिए भी आवंटित होंगी सीटें
इस बार श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, अगस्त्यमुनि, डोईवाला, कर्णप्रयाग, नई टिहरी, कोटद्वार, गोपेश्वर, रायपुर, गैरसैंण, डाकपत्थर, पुरोला, जयहरीखाल, नरेंद्रनगर कॉलेजों में भी प्री-पीएचडी में प्रवेश होंगे।

विवि से संबद्ध 13 पीजी कालेजों में भी इस बार प्री-पीएचडी के लिए सीटें आवंटित होंगी। विवि ने मानक पूरे करने वाले कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे थे।
-प्रो. एनके जोशी, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed