{"_id":"58c04bfb4f1c1b8322dc401a","slug":"pre-merital-counseling-for-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां शादी से पहले जोड़े को करना होगा यह काम, तभी मिलेगी शादी की मजूंरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां शादी से पहले जोड़े को करना होगा यह काम, तभी मिलेगी शादी की मजूंरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Mar 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
आपने शादी के बाद लड़ाई झगड़े होने पर दंपत्ति को काउंसलिंग के लिए जाते तो कई बार देखा होगा, लेकिन एक शहर ऐसा भी है जहां शादी के पहले ही जोड़े की काउसलिंग करने की योजना तैयार की जा रही है। काउसलिंग के बाद ही उन्हें शादी की मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन
हम बात कर रहे हैं देहरादून के राज्य महिला आयोग की। महिलाओं को उनका हक दिलाने और रिश्तों को मजबूत करने की सीख देने के लिए यहां एक नयी शुरुआत की गई है। आयोग ने प्री-मेरिटल काउंसलिंग की शुरुआत की है।
विज्ञापन
आयोग के काउंसलर मुकुल शर्मा का कहना है कि आयोग में हर शनिवार को यह काउंसलिंग आयाजित होगी। जिसके लिए वह भी पहुंचेंगे।
वहीं आयोग की सचिव रमिंद्री मंद्रवाल ने बताया कि शादी करने से पहले सभी जोड़े एक बार यह काउंसलिंग अवश्य कराएं, इससे उनके रिश्ते मजबूत होंगे और भविष्य में उन्हें रिश्ता निभाने में आसानी होगी।
विज्ञापन