{"_id":"6936e276e3a96d3ecf0e8773","slug":"prd-jawans-honorarium-will-no-longer-be-stopped-if-they-fall-ill-rekha-arya-dehradun-news-c-5-drn1043-852231-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार होने पर अब नहीं रुकेगा पीआरडी जवानों का मानदेय : रेखा आर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार होने पर अब नहीं रुकेगा पीआरडी जवानों का मानदेय : रेखा आर्या
विज्ञापन
- स्थापना दिवस से पहले कैबिनेट मंत्री ने सुनी पीआरडी जवानों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बीमार होने पर यदि पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती हैं तो छह महीने तक उनका मानदेय नहीं रोका जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा, विभाग पीआरडी जवानों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगा। पीआरडी जवानों की मांग है कि उन्हें 365 दिन का रोजगार दिया जाए। वहीं, उनके लिए स्वयं सेवक के स्थान पर कर्मचारी शब्द का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में परीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीआरडी जवानों को मिलने वाली सहायता राशि में इजाफा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि 11 दिसंबर को पीआरडी स्थापना दिवस है। बैठक में कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।