{"_id":"666e16ee87f894739003ec34","slug":"prayer-to-village-deity-for-relief-from-scorching-heat-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-435620-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रचंड गर्मी से राहत दिलाने के लिए ग्राम देवता से की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रचंड गर्मी से राहत दिलाने के लिए ग्राम देवता से की प्रार्थना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई में ग्राम देवता खेड़ा मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने पूजन कर गांव में सुख शांति और प्रचंड गर्मी से निजात दिलाने के लिए प्रार्थना की। पूजन हवन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार को सेलाकुई के पुराना पोस्ट ऑफिस और बंजारा बस्ती के ग्राम देवता खेड़ा मंदिर में हवन यज्ञ आयोजित किया गया। पुराना पोस्ट ऑफिस ग्राम देवता मंदिर में पंडित उदित नारायण गौड़ और बंजारा बस्ती में अनुभव नारायण गौड़ ने अनुष्ठान संपन्न करवाया। भीषण गर्मी से राहत और बारिश के लिए हवन कुंड में आहुति दी गई।
सामाजिक कार्यकर्ता वीर सिंह चौहान ने बताया कि पौराणिक परंपरा है कि जहां भी कोई गांव बसता है, वहां पर सबसे पहले ग्राम देवता का मंदिर बनाया जाता है। कहा कि खेड़ा मंदिर में ग्राम देवता स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा, शास्त्र पुराणों में भी ग्राम खेड़े को क्षेत्रपाल के नाम से जाना जाता है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, पाली राणा, लाखन सिंह, वीर सिंह, नरगिस कश्यप, विनोद कश्यप, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।