फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Praveen togadia Arrives Haridwar for Attend Hindu workers seminar

उत्तराखंड में नहीं बनने देंगे शराब की फैक्ट्री और बूचड़खाना: प्रवीण तोगड़िया

Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Praveen togadia Arrives Haridwar for Attend Hindu workers seminar
हरिद्वार पहुंचे प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने देवप्रयाग के पास शराब की फैक्ट्री लगाने, मंगलौर में स्लाटर हाउस बनाने के साथ अयोध्या में राम मंदिर न बनाने सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को घेरा।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से मुसलमानों के पांच करोड़ छात्रों को छात्रवृत्ति और कन्याओं को 51 हजार रुपये देने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर नहीं बनने, गोहत्या कानून नहीं बनने और स्लाटर हाउस निर्माण पर रोक नहीं लगाने पर आरएसएस को भी आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन


शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया दो दिन के प्रवास पर हरिद्वार पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया। इसके बाद दूधाधारी चौक पर बंसी वाले बाबा के आश्रम में भारत साधु समाज के पदाधिकारियों और अन्य संतों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देवप्रयाग के पास उत्तराखंड सरकार शराब की फैक्ट्री और मंगलौर में बूचड़खाना बनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री और बूचड़खाने के विरोध में संत आंदोलन करेंगे। 

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने कानून बनाकर हरिद्वार शहर के सात किमी के दायरे में शराब और मांस को प्रतिबंध किया, लेकिन हिंदुत्व का ठेकेदारी लेने वाली आज की सरकार ने शराब और मांस बेचने की अनुमति दे दी है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार को वैश्विक धरोहर घोषित करके यहां की पवित्रता की रक्षा की जानी चाहिए। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि श्रीनगर में 250 एकड़ भूमि देने के बावजूद एनआईटी नहीं बनी।

एनआईटी को राजस्थान शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जम्मू कश्मीर में श्रीनगर की एनआईटी को शिफ्ट क्यों नहीं किया। इन्होंने हिंदुओं के 25 करोड़ छात्रों को गरीब बताते हुए छात्रवृत्ति जारी कराने समेत अन्य मांगों को लेकर 15 दिनों बाद देश व्यापी आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed