फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pravasi Sammelan is an attempt to connect youth with their

युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है प्रवासी सम्मेलन: चमन सिंह

Mon, 12 Jun 2023 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pravasi Sammelan is an attempt to connect youth with their

विज्ञापन



खत कोरु के बाढौ गांव में सफाई अभियान से दो दिवसीय प्रवासी सम्मेलन का आगाज

खत कोरु के बाढौ गांव में दो दिवसीय ग्रामोत्सव प्रवासी सम्मेलन का पौधारोपण के साथ शुभारंभ हुआ। मंदिर और जल स्रोतों की साफ-सफाई कर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष चमन सिंह ने कहा है कि प्रवासी सम्मेलन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का एक प्रयास है।



उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं और व्यवसाय की दृष्टि से कि जो लोग गांव से बाहर रहते हैं उन्हें इस प्रकार के ग्रामोत्सव एवं सम्मेलनों में गांव आकर अपने संस्कारों से जुड़ने का मौका मिलता है। विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा कि जौनसार बावर का वैभवशाली इतिहास, समृद्ध परंपरा और रीति-रिवाज को समझाने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी गांव आकर अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से रूबरू हो सकें। उत्तराखंड लोक सेवा अधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रवासी सम्मेलनों से गांववासी और प्रवासियों के बीच सामंजस्य, समरसता और समानता स्थापित करना है।
विज्ञापन


इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं की कुर्सी दौड़, लोक संस्कृति पर आधारित रासो प्रतियोगिताओं में कई महिलाओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं की जंगबाजी, रस्साकशी, सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता की गई। जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रात्रि में लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर खजान सिंह, यशपाल चौहान, सीताराम चौहान, केसर सिंह, डॉ. चतर सिंह, डॉ. राजकुमारी चौहान, यशपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed