फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prasad of khichdi distributed on Makar Sankranti

परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनी मकर संक्रांति

Fri, 15 Jan 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Prasad of khichdi distributed on Makar Sankranti
विकासनगर। मकर संक्रांति का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने स्नान के बाद दान-पुण्य किया। घर-घर में खिचड़ी दान करने के बाद खिचड़ी बनाई गई। कई लोगों ने गंगभेवा बावड़ी में भी आस्था की डुबकी लगाई। लोक पंचायत जौनसार बावर संस्था के तत्वावधान में हरिपुर यमुना घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। लोगों ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसिद्ध कथा वाचक प्रकाशानंद महाराज ने यमुना नदी की महिमा का बखान करते हुए कहा कि हरिपुर कालसी का वैभवशाली और धार्मिक इतिहास रहा है। इसे पुनर्स्थापित करने के लिए लोक पंचायत सराहनीय प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नर्मदा नदी की परिक्रमा होती है। उसी प्रकार यमुना नदी की भी परिक्रमा की जानी चाहिए ताकि यमुना के किनारे के घाटों का निर्माण एवं विशाल मंदिर स्थापित किए जा सकें।
विज्ञापन

लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि लोक पंचायत ने हरिपुर को उसके पौराणिक स्वरूप में स्थापित करने का प्रण लिया है। इस मौके पर संयोजक पं. शिवानंद, सह संयोजक केसर नेगी, पंडित विपिन जोशी, आचार्य संजय जोशी, उपाचार्य संजय, पंडित भीम दत्त डोभाल, पंडित बृजेश जोशी, पंडित नीरज भट्ट, प्रवीण भट्ट, सतपाल चौहान, शुभम शर्मा, कांति राणा और खजान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज
विकासनगर। मकर संक्रांति पर विभिन्न संगठनों की ओर से खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालसी स्थित काली मंदिर में हवन यज्ञ के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। सेलाकुई स्थित शिव मंदिर में मंदिर समिति के तत्वावधान में खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, हरीश बेंजवाल, राजेंद्र पसाद, त्रिभुवन सेमवाल, अनिल गौड़, भगत सिंह राठौर और मनोज कुमार मौजूद रहे। सहकार भारती संस्था की ओर से मुख्य बाजार भाऊवाला में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रमेश चंदेल, संस्थापक सदस्य यशवंत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष बाला देवी शर्मा, सर्व प्रकोष्ठ प्रमुख राजेश वर्मा, ग्राम प्रधान रमा थापा, नंदन सिंह कंडारी और सुरेंद्र नाथ भट्ट आदि मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने भी भाऊवाला के सुंदरवन में लोगों को खिचड़ी बांटी। इस मौके पर नीलम थापा, पूनम पंवार, बाला देवी, गीता पांडेय, सविता रानी, राजेश पीटर, रवि नेगी, परवेज तिवारी, रमेश कुमार, घनश्याम और सत्या देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed