{"_id":"57e985524f1c1b906c575487","slug":"pranab-mukherjee-will-not-eat-fish-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा केदारनाथ के लिए महामहिम ने त्यागा मछली-भात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा केदारनाथ के लिए महामहिम ने त्यागा मछली-भात
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी केदारनाथ जाएंगे
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज देहरादून पहुंचेंगे। दून में राष्ट्रपति के तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति को केदारनाथ भी जाना है। ऐसे में इस बार वह मछली भात नहीं खाएंगे। न ही उनके भोज में किसी भी तरह का नॉनवेज परोसा जाएगा। इसके लिए दिल्ली से पत्र आया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पिछले दो साल से बाबा केदारनाथ का दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। मगर दर्शन नहीं हो पा रहा है। इसका मुख्य कारण मौसम का खराब होना है।
इस बार भी राष्ट्रपति का केदारनाथ का दौरा है। उनके भोजन में नॉनवेज नहीं परोसा जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से पत्र भी आया है।
विज्ञापन