फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pranab give sincere advice to the officer

राष्ट्रपति प्रणव दे गए ईमानदारी की सलाह

Fri, 18 Oct 2013 10:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Oct 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
Pranab give sincere advice to the officer

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों को स्टील फ्रेम की संज्ञा दी। कहा कि वे देश के उत्थान में अपनी दक्षता और अनुभवों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि अफसरों को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन


मुखर्जी ने कहा कि इस वक्त आम जनता के सशक्तिकरण पर अमल किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, मनरेगा इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महिला विकास सूचकांक की प्रगति पर उन्होंने असंतुष्टि जाहिर की। कहा कि आधी आबादी के पीछे रहने से देश का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन


धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत की व्याख्या
राष्ट्रपति शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में मिड-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत की व्याख्या की और बताया कि सरकार किसी धर्म विशेष के लिए कार्य नहीं करेगी। कहा कि पिछले दस वर्षों में आर्थिक विकास की दर 7.9 प्रतिशत रही जो कि किसी भी दशक की आर्थिक विकास दर से अधिक है।

भारतीय लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए
राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए स्वतंत्र संस्थाएं न्यायपालिका, चुनाव आयोग, संसद और कार्यपालिका का मजबूत होना जरूरी है। संविधान निर्माताओं ने स्वतंत्र संस्थाएं स्थापित करके शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया है।

ताजा राजनीतिक स्थिति पर राष्ट्रपति ने कहा कि अब निर्वाचित प्रतिनिधि साधारण परिवारों से आ रहे हैं। वे खुद भी अति साधारण परिवार से हैं। वह 10 किमी पैदल चलकर स्कूल जाते थे। यह भारतीय लोकतंत्र की महानता है कि वे साधारण परिवार में जन्म लेकर राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर पहुंच पाए।

सांसद व विधायक जनता के प्रतिनिधि
उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक जनता के प्रतिनिधि होते हैं। उनके निर्णयों का सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। फिर भारत समेत विश्व के सिविल सर्विस के इतिहास पर रोशनी डाली।


बाद में राष्ट्रपति ने कार्यक्रम के प्रतिभागी अधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अकादमी के निदेशक पदमवीर सिंह ने अकादमी के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी, केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री वी नारायणसामी, मंत्री प्रीतम सिंह पंवार भी मौजूद थे। इससे पूर्व जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर राज्यपाल डा. कुरैशी व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed