फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pradyuman murder case effect in kendriya vidyalaya

गुरुग्राम मर्डर के बाद अब केंद्रीय विद्यालयों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

Mon, 18 Sep 2017 08:25 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Sep 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
pradyuman murder case effect in kendriya vidyalaya
प्रद्युमन ठाकुर, हत्या का आरोपी अशोक

गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे के मर्डर के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सभी केवि में अनजान लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सभी केवि को तत्काल बच्चों की हिफाजत के इंतजाम करने को कहा गया है। इसका औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर कहीं गड़बड़ी पाई गई तो तुरंत सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन के एडिशनल कमिश्नर(एकेडमिक) यूएन ख्वारे की ओर से सभी स्कूलों को नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी(एनडीएमए) की बच्चों से जुड़ी सुरक्षा गाइडलाइंस फॉलो करने को कहा गया है। इसके तहत तुरंत प्रभाव सभी अनजान व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी लगाने को कहा

pradyuman murder case effect in kendriya vidyalaya
सीसीटीवी लगाए जाएंगे - फोटो : Demo pic
इसके अलावा स्कूल में सभी खुले हुए वाटर टैंक, खुला हुआ मेन गेट, चहारदीवारी न होने के मामलों पर संज्ञान लेते हुए तुरंत इन्हें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी केवि में तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी लगाने को कहा गया है।

सभी कांट्रेक्ट और आउटसोर्स से काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करने को कहा गया है। इसके अलावा सभी केंद्रीय विद्यालयों में औचक निरीक्षण के लिए टीमें गठित की गई हैं। 

साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग के 22 सत्र जरूरी
सभी केवि में ताजा निर्देशों के तहत साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग करानी होगी। इसके लिए केवि में काउंलर की नियुक्ति जरूरी होगी। न केवल शिक्षक, अन्य स्टाफ सदस्यों बल्कि अभिभावकों के लिए 23 काउंसिलिंग सत्र जरूरी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed