फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pradhan Mantri Awas Yojana: Recovery Order for whom not Built Home

प्रधानमंत्री आवास योजना: पैसा लेकर घर न बनाने वालों की अब खैर नहीं, जल्द होगी वसूली

Sat, 18 Jan 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Jan 2020 02:30 AM IST
सार

  • पैसा लेकर देहरादून में 40 लाभार्थियों ने नहीं बनाया मकान, 60 अन्यों को भी किया जा रहा चिह्नित

विज्ञापन
Pradhan Mantri Awas Yojana: Recovery Order for whom not Built Home
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसा लेकर मकान न बनाने वाले 40 लाभार्थियों से वसूली की जाएगी। जबकि 60 लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों की भी जांच की जा रही है जिन्होंने खुद को फर्जी तरीके से पात्र दर्शाया था। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 2,540 लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए चुना गया था। पैसा जारी करने के बाद ग्राम्य विकास अभिकरण को स्थलीय निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


जिले के कई गांवों में ऐसे लाभार्थी भी मिले, जिन्होंने शुरूआत की किश्त तो ली लेकिन मकान का निर्माण शुरू नहीं कराया। कई भूमिहीन लोगों को जब दूसरी जगह जमीन दिलाई गई तो वे अपने-अपने स्थान से जाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, जांच के बाद उन्हें पात्रता से बाहर कर दिया गया। अभिकरण ने जिले में ऐसे 100 से अधिक लाभार्थियों को चिह्नित भी किया था। अभिकरण से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे लगभग 40 लोगों से वसूली प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा कई अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। 

कितना मिलता है पैसा

इस योजना के तहत 1.30 लाख रुपये नगद दिए जाते हैं। जबकि, मनरेगा के 90 कार्यदिवस की मजदूरी दी जाती है। इसके अलावा 12 हजार रुपये शौचालय बनाने को दिए जाते हैं। जानकारी के अनुसार कई ऐसे लोग भी इनमें शामिल थे, जिनके पास भूमि नहीं थी। लिहाजा, उन्हें भूमि भी उपलब्ध कराई गई थी। 

तीन किश्तों में मिलता है पैसा 
पहली किश्त : 60 हजार रुपये नींव और दीवारों के लिए। 
दूसरी किश्त : 40 हजार रुपये छत डालने के लिए।
तीसरी किश्त : 30 हजार रुपये दरवाजे खिड़की आदि के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed