फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power supply uttrakhand state

ऊर्जा प्रदेश में छाने लगा अंधकार

Thu, 21 Nov 2013 09:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Nov 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
power supply uttrakhand state

प्रदेश में बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में छह से सात घंटे, छोटे शहरों में ढाई से तीन घंटे और स्टील फर्नेंस इंडस्ट्रीज में सात घंटे तक कटौती हो रही है। हालांकि, ऊर्जा निगम यह बात मानने को तैयार नहीं है। निगम की ओर से रोजाना मीडिया में कम कटौती की सूचना दी जाती है।

विज्ञापन


बिजली उत्पादन कम

सर्दी बढ़ाने के कारण प्रदेश में बिजली उत्पादन कम हो गया है। केंद्रीय पुल से शेयर भी काफी कम मिल रहा है। इसके कारण प्रदेश में बिजली मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन गड़बड़ा गया है। रोजाना 28 लाख यूनिट बिजली की कमी हो रही है। ऊर्जा निगम के एक आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बिजली की मांग 3.28 करोड़ यूनिट के आसपास है, जबकि उपलब्धता तीन करोड़ यूनिट है।
विज्ञापन


छह से सात घंटा कटौती
ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में छह से सात घंटे तक कटौती की जा रही है। औद्योगिक इकाईयों में भी दो से तीन घंटे की कटौती शुरू कर दी गई है। जानकारों का कहना है कि दिसंबर और जनवरी में संकट और बढ़ेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती 10 घंटे तक पहुंच सकती है। शहरी क्षेत्रों पर भी इसकी मार पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed