फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Power supply remained off for eight hours; water supply was also affected.

Dehradun News: आठ घंटे गुल रही बिजली, पानी की आपूर्ति भी प्रभावित

Thu, 17 Sep 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 17 Sep 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Power supply remained off for eight hours; water supply was also affected.
धर्मावाला क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग दो बजे गुल हुई बिजली सुबह 10 बजे के बाद बहाल हो सकी। करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गांवों में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


हरबर्टपुर विद्युत वितरण उपखंड से जुड़े धर्मावाला, तिमली, आदुवाला, शाहपुर-कल्याणपुर, रामगढ़, जुडली, कुंजाग्रांट, कुंजा, मटक-माजरी और कुल्हाल समेत आसपास के गांवों में रातभर बिजली नहीं रही। स्थानीय निवासी सतीश कुमार, राजपाल सिंह, डॉ. वेद प्रकाश, इस्लाम और साजिद ने बताया रात करीब दो बजे अचानक बिजली चली गई इसके बाद कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। उपखंड अधिकारी विकास भारती ने बताया लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। सुबह लाइन को ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed