फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power_haj house_energy corporation

ऊर्जा निगम ने काटी हज हाउस की बिजली

Mon, 25 Nov 2013 07:16 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 25 Nov 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
power_haj house_energy corporation

बिजली का बिल जमा नहीं होने पर ऊर्जा निगम ने हज हाउस की बिजली काट दी। हज हाउस पर ऊर्जा निगम का 66 हजार का बिल बकाया है। हज हाउस कमेटी के अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद का कहना है कि भवन हैंडओवर नहीं हुआ, इसलिए बकाए बिल का भुगतान यूपी निर्माण निगम करेगा।

विज्ञापन


राज्यपाल ने किया था उद्धाटन
उत्तराखंड के पिरानकलियर में बने हज हाउस का निर्माण यूपी निर्माण निगम ने किया था। भवन का उद्घाटन तीन माह पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी व केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने किया था। उद्घाटन के बाद यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों ने हज हाउस का बिजली बिल जमा करने की जहमत नहीं उठाई। नतीजतन भवन पर 66 हजार रुपये का बिजली का बिल बन गया।
विज्ञापन


भवन कमेटी को हैंडओवर नहीं

यूपी निर्माण निगम ने भवन को हज हाउस कमेटी के हैंडओवर भी नहीं किया। बिल जमा नहीं होने पर चार दिन पूर्व ऊर्जा निगम ने हज हाउस की बिजली काट दी। बिजली काटे जाने की सूचना पर सोमवार को हज हाउस कमेटी के अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद पिरानकलियर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यूपी निर्माण निगम ने भवन को अभी कमेटी के हैंडओवर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण निगम देगा बिजली बिल

बिजली के भुगतान यूपी निर्माण निगम करेगा। कहा कि वह मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव से मिलकर हज हाउस के हैंडओवर की मांग करेंगे। वहीं यूपी निर्माण निगम के जेई एसपी सिंह पुंडीर का कहना है कि भवन को पूर्ण तैयार करके व बकाया बिल जमा करने के बाद ही हज हाउस कमेटी के हैंडओवर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed