फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Power failure of 40 villages due to fault in the line

लाइन में फाल्ट से 40 गांवों की बिजली गुल

Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Power failure of 40 villages due to fault in the line
साहिया में ट्रांसफार्मर बदलते यूपीसीएल के कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
33केवी लाइन में जगह-जगह फाल्ट आने और ट्रांसफार्मर फुंकने से चकराता समेत आसपास के 40 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। वहीं, कई गांव में संचार सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गई। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि देर शाम तक पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीते शनिवार की शाम को क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज के बीच यमुना पुल से लेकर चकराता तक 33केवी लाइन में जगह-जगह फाल्ट आ गया। इससे 40 से अधिक गांवों में बिजली उपकरण पूरी तरह से शोपीस बने रहे। लोगोें को रोजमर्रा के काम निपटाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बोर्ड परीक्षा के छात्रों को परीक्षा संबंधित तैयारियां करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार अपराह्न तीन बजे से क्षेत्र में बिजली बाधित है। स्थानीय निवासी ज्ञान सिंह राय, कुंवर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, परम सिंह, इंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि का कहना है कि अक्सर हल्की सी हवा चलने पर लाइन में फाल्ट आ जाता है। इसे ठीक करने में विभाग को कई घंटे लग जाते हैं। बंच केबल बिछाए जाने के बावजूद बिजली रोस्टिंग में रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

----
इन इलाकों में गुल हुई बिजली
लाइन में फाल्ट आने से साहिया, अलसी, ककाड़ी, सकनी, साहिया छानी, लालकुर्ती सप्लाई, आलू मंडी, भंगार, मुंगाड़, जाड़ी, सिजला, सुजऊ, मोहना, ओली, बजरीखान, लोखंडी, लोहारी, मयरावना, बुरास्वा, पाटी, क्वारना, होंडा, मंगरोली, ठाणा, टुंगरा, रिखाड़, पुरोड़ी, मागटी, छुटऊ, हयो टगरी, बिसोई, निथला समेत 40 से अधिक गांव की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बीते शनिवार को बिजली गिरने से साहिया और चकराता में ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। वहीं यमुना पुल बाड़वाला के पास लाइन में कई जगह फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में समय लग गया। देर शाम तक सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - अशोक कुमार एसडीओ यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed