{"_id":"983bc26c9420a602e020610e333a24fe","slug":"power-cut-problem-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे अंधेरे में रहे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे अंधेरे में रहे हजारों लोग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Jul 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून की हजारों आबादी को रविवार की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। ऊर्जा निगम आठ घंटे बाद सोमवार सुबह ही आपूर्ति सुचारु कर सका।
विज्ञापन
विद्युत लाइनों पर गिर गए पेड़
उधर, दिनभर विभिन्न क्षेत्रों में कटौती ने लोगों का जीना मुहाल किए रखा। सहस्त्रधारा रोड पर रविवार रात एक बजे आंधी की वजह से विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गए थे।
विज्ञापन
इससे मंदाकिनी विहार, आईटी पार्क, केवल विहार, नालापानी, तपोवन, तेहरा गांव, मसूरी बाईपास आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम की टीम ने तारों से पेड़ हटाकर सोमवार सुबह नौ बजे विद्युत व्यवस्था को बहाल किया।
विज्ञापन
इन स्थानों पर सोमवार दिनभर भी बिजली की आंखमिचौली चलती रही।
इसी तरह, नेहरू कॉलोनी, रायपुर, लाडपुर, तपोवन, डालनवाला, कर्जन रोड, दीपनगर, रिस्पना नगर, शास्त्रीनगर, अजबपुर खुर्द, चाणक्यपुरी, बंगाली कोठी, राजपुर, दिलाराम बाजार, ईसी रोड, डीएल रोड आदि क्षेत्रों में एक से डेढ़ घंटे तक बिजली गायब रही।
उधर, दिशा परिवर्तन संघ ने दीपनगर वासियों के साथ आराघर सब स्टेशन के उपखंड अधिकारी जगपाल सिंह से मुलाकात की।
बताया कि दीपनगर क्षेत्र में बिजली के तार पेड़ों से सटे हुए हैं। हल्की सी आंधी आते ही टहनियां टूटकर लाइनों पर गिर जाती हैं और बिजली चली जाती है। इससे खतरे की आशंका भी बनी रहती है।