{"_id":"5772887a4f1c1b691679ba5d","slug":"power-cut-in-jaunsar-bawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार बावर की बत्ती गुल, अंधेरे में डूबे रहे 300 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार बावर की बत्ती गुल, अंधेरे में डूबे रहे 300 गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया (देहरादून)
Updated Tue, 28 Jun 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली लाइन में फाल्ट आने से पूरे जौनसार बावर की बत्ती गुल हो गई। 300 गांव की करीब डेढ़ लाख आबादी को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाइट गुल होते ही कई इलाकों में संचार सेवा भी ध्वस्त हो गई। करीब 15 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
33 केवी लाइन में आया फाल्ट
सोमवार की रात क्षेत्र में हुई बारिश के बीच रात नौ बजे कालसी और बाड़वाला के बीच 33 केवी की बिजली लाइन में फाल्ट आ गया जिससे कालसी, चकराता और त्यूनी तहसील मुख्यालय से जुड़े 300 गांव की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। बत्ती गुल होने से मंगलवार को सुबह के समय साहिया बाजार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। इसके साथ ही जनाधार, पोस्ट ऑफिस में कामकाज के लिए पहुंचे लोगों को भी निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
दोपहर पहुंची लाइट
लाइट जाते ही कई जगहों पर लगे मोबाइल टॉवरों ने भी काम करना बंद कर दिया जिससे मोबाइल फोन भी शोपीस बने रहे। दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता प्रताप सिंह ने कहा कि फाल्ट माइनर होने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में समय लग गया।
Published by: Vivek Singh