{"_id":"6ac8e00f6e93137b2b0da460","slug":"pothole-near-sidcul-gate-risk-of-accidents-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1007-137277-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सिडकुल गेट के पास गड्ढा, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सिडकुल गेट के पास गड्ढा, हादसे का खतरा
Fri, 09 Oct 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
- फार्मा सिटी आने-जाने वाले हजारों लोग परेशान, कई हो चुके हैं चोटिल
- व्यापारियों ने उठाई मरम्मत की मांग, विभाग ने दिया जल्द सुधार का भरोसा
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। सिडकुल गेट के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप सड़क पर बना बड़ा गड्ढा हजारों श्रमिकों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। बड़ी संख्या में रोजाना फार्मा सिटी आने-जाने वाले लोग इस मार्ग से ही गुजरते हैं। गड्ढे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, पूर्व में कई लोग चोटिल हो चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
सड़क पर बने गड्ढे के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले श्रमिकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि गड्ढे के कारण वाहन चालक अचानक संतुलन खो सकते हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के चोटिल होने का खतरा अधिक है। व्यापारियों ने कहा कि मार्ग पर लगातार आवाजाही होने के बावजूद गड्ढे की मरम्मत नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि समय रहते सड़क ठीक नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
वहीं, निर्माण खंड के अवर अभियंता मानसिंह ने बताया कि सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि गड्ढों और सड़क के धंसे हुए हिस्सों को ठीक कराया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
गड्ढे के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में श्रमिक गुजरते हैं। विभाग को जल्द मरम्मत करानी चाहिए, ताकि बड़े हादसे से बचा जा सके। - राजिंदर सिंह, स्थानीय निवासी
सड़क पर बने गड्ढे से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। पूर्व में कई लोग चोटिल हो चुके हैं। संबंधित विभाग को समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। - गोविंदा कटारिया, स्थानीय निवासी
फार्मा सिटी आने-जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। गड्ढे के कारण श्रमिकों और अन्य राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जल्द मरम्मत जरूरी है। - दुर्गंश, स्थानीय निवासी