{"_id":"34b109ae898e1f1b8cbe9b227415382a","slug":"postal-ballot-poll-start-from-26-april-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में आज से शुरू हो गई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में आज से शुरू हो गई वोटिंग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Apr 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के आम चुनाव की तिथि वैसे तो 7 मई है लेकिन प्रत्याशियों को शनिवार से ही वोट मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
सेना में काम करने वाले करेंगे वोट
सर्विस वोटर पोस्टल बैलट पर मत दे सकते हैं। पोस्टल बैलट पेपर सर्विस वोटर को भेज दिए गए हैं। अधिक पोस्टल बैलट सेना में काम करने वालों को भेजे गए हैं।
ड्रॉप बॉक्स रखवा दिए गए
एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने बताया कि ओएनजीसी और दूसरी जगहों पर ड्रॉप बॉक्स रखवा दिए गए हैं। सर्विस वोटर बैलट ले सकते हैं। वे अपना मत देकर इन्हीं ड्रॉप बॉक्स में डाल दें, जिन्हें कलेक्ट करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
जब मतगणना शुरू होगी, उसी दिन इन ड्रॉप बॉक्स को भी खोला जाएगा। दून जिले में 20 हजार 700 पोस्टल बैलट सर्विस वोटर को भेजे गए हैं।
डाक के माध्यम से मतपत्र भेज सकते हैं
इसके अलावा टिहरी लोकसभा क्षेत्र के उत्तकाशी, टिहरी जिले के सर्विस वोटरों को भी पोस्टल बैलट भेजे गए हैं। दूर-दराज के सर्विस वोटर डाक के माध्यम से भी अपने मतपत्र भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने इन वोटों के चक्कर में सर्विस वोटरों के परिजनों के यहां आमद-रफ्त तेज कर दी थी। इसके साथ ही प्रत्याशी इन वोटरों के रिश्तेदारों से भी संपर्क साधे हुए हैं। मुश्किल स्थिति में ये वोट संकट मोचन का काम कर सकते हैं।