फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   post office will provide loan too

अब लोन के लिए बैंकों के चक्कर काटना छोड़िए, यहां मिलेगा हर तरह का सस्ता लोन

Thu, 28 Dec 2017 01:24 PM IST
कैलाश पाठक/अमर उजाला, हल्द्वानी
कैलाश पाठक/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 28 Dec 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
 post office will provide loan too
money

अब लोन लेने के लिए बैंकों पर ही निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। यह विभाग  बैंकों की ही तरह सभी तरह के लोन देगा। तो देर किस बात की, पढ़िए कैसे करें आवेदन..

विज्ञापन


सदियों से चिट्टी-पत्री बांटने वाले डाक विभाग ने अब बैंकिंग सेवा भी शुरू कर दी है। डाक विभाग अब बैंकों की तर्ज पर सभी तरह के खाते खोलने के साथ ही बैंकों की सहमति पर लोगों को ऋण भी देगा।
विज्ञापन


भारतीय डाक भुगतान बैंक (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) नाम से देशभर में बैंकिंग सुविधा शुरू की गई है। कुमाऊं में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भी ये बैंक खुलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2018 तक यहां भी यह सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बैंकों में जमा, निकासी, बचत खाता, करंट अकाउंट, ड्राफ्ट, चेक आदि सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। जिले के अन्य डाकघर भी इस बैंक से लिंक होंगे। अन्य बैंकों के चेक, ड्राफ्ट आदि भी यहां जमा किए जा सकेंगे। बैंक में जमा और निकासी की सीमा एक लाख रुपये तक ही होगी।

कुमाऊं के नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारतीय डाक भुगतान बैंक खोलने की मंजूरी

 post office will provide loan too
post office - फोटो : Demo photo
पेमेंट्स बैंक किसी ग्राहक को व्यक्तिगत, वाहन, मकान आदि के लिए सीधे ऋण तो स्वीकृत नहीं करेगा लेकिन अन्य बैंकों की एजेंसी के तौर पर ऋण सुविधा भी देगा। कुमाऊं के अन्य

जिला मुख्यालयों में भी जल्द ही पोस्टल बैंक खोलने का प्रस्ताव है। कुमाऊं के नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारतीय डाक भुगतान बैंक खोलने की मंजूरी मिल गई है। दोनों जिला मुख्यालयों में बैंक खोलने की प्रक्रिया

शुरू कर दी गई है। बैंक के लिए भवन आदि की तलाश की जा रही है। जल्द ही ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं दी जाएगी।
- एसके कंडवाल, प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed