{"_id":"652999956769fd46d7086ca5","slug":"posing-as-ips-and-asked-to-send-washed-gravel-arrested-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-265857-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खुद को आईपीएस बताकर धुली बजरी भेजने को कहा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खुद को आईपीएस बताकर धुली बजरी भेजने को कहा, गिरफ्तार
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को आईपीएस बताकर चौकी प्रभारी कुल्हाल को हिमाचल से प्रतिबंधित धुली बजरी भेजने को कहा। शक होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रवीण सैनी के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर अपने को आईपीएस अधिकारी बताकर पांवटा साहिब हिमाचल से पांच-छह डंपर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी भिजवाने को कहा। संदेह होने पर चौकी प्रभारी ने अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर की आईडी चेक की।
आईडी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पाई गई, जिस पर चौकी कुल्हाल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर देहरादून स्थित कैनाल रोड से आरोपी को कार से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जिनमें से एक फोन के माध्यम से उसने स्वयं को आईपीएस अधिकारी बताकर कॉल किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने नाम तारिक अनवर निवासी ग्राम फेनारा, थाना फेनारा, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार बताया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी दिल्ली में कपड़े का व्यवसाय करता है। उसने कैनाल रोड देहरादून में पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी है। उसे निर्माण कार्य के लिए हिमाचल से आने वाली धुली बजरी की जरूरत थी, लेकिन बाॅर्डर पर सख्ती के चलते उसे धुली बजरी नहीं मिल पा रही थी।