फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Posing as a military officer, he siphoned off Rs 2.65 lakh from an old tailor's account

Dehradun News: सैन्य अधिकारी बनकर बुजुर्ग दर्जी के खाते से उड़ाए 2.65 लाख रुपये

Wed, 20 Aug 2025 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Posing as a military officer, he siphoned off Rs 2.65 lakh from an old tailor's account
Iरायपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I

I
I
Iऑनलाइन ठगी की वजह से एक बुजुर्ग दर्जी की जीवनभर की जमापूंजी चली गई। रायपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दर्जी को ठगों ने सैन्य अधिकारी बनकर बड़ा ऑर्डर देने का झांसा दिया और उनके बैंक खाते से 2.65 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने रायपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने बुधवार दोपहर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

I
Iरायपुर थानाध्यक्ष गिरिश नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता केवल कृष्ण प्रजापति सिलाई का काम करते हैं। उन्हें 26 जून को एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को सेना का अधिकारी सतीश बताया। झांसा दिया कि उसे अपने जवानों के लिए वर्दी सिलवानी है। कोटेशन और एंट्री पास के लिए केवल कृष्ण से उनके आधार कार्ड की फोटो ले ली। दोपहर में एक और व्यक्ति ने दूसरे नंबर से कॉल किया। उसने पीड़ित से उसके बैंक खाते की जानकारी और एटीएम कार्ड के अंतिम छह अंक मांगे। विश्वास दिलाया कि वे एडवांस के तौर पर 10 हजार रुपये भेजेंगे और बाकी रुपये वर्दी सिलने के बाद देंगे। ठगों ने उनके खाते में पहले यूपीआई के जरिये 10 रुपये जमा किए। उसके बाद उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाते में जमा 2.65 लाख रुपये निकाल लिए।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed