फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pollution free Ganga by Organic farming

जैविक खेती से प्रदूषण मुक्त होगी गंगा

Thu, 13 Oct 2016 11:44 AM IST
कृष्णेंदु कुमार/ अमर उजाला, देहरादून
कृष्णेंदु कुमार/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Oct 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
pollution free Ganga by Organic farming
गंगा स्नान

नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा किनारे जैविक खेती करके नदी को प्रदूषण मुक्त करने के साथ ही इसके जलीय जीव-जंतुओं के संसार को सुरक्षा कवच दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में प्रयास तेज कर दिए हैं। गंगा किनारे बसे गांवों के किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें जैविक खेती के लिए प्रेरित करने का सिलसिला तेज हो गया है। इससे कीटनाशक और रासायनिक खाद का कृषि में इस्तेमाल नहीं होगा, जिससे गंगा के जीव-जंतुओं का संसार भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन


गंगा किनारे जैविक खेती के संबंध में हाल में ही केंद्रीय जल संसाधन और कृषि मंत्रालय के बीच समझौता हुआ है। उत्तराखंड शासन ने जैविक खेती की कार्ययोजना को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में गंगा के पानी का खेतों की सिंर्चाई के लिए सर्वाधिक इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा किनारे जो गांव स्थित हैं, वहां परंपरागत ढंग से खेती की जाती है। खेतों में रासायनिक खाद और कीटनाशकों का भी इस्तेमाल भी किया जाता है। बारिश में पानी के साथ रासायनिक खाद और कीटनाशकों की कुछ मात्रा गंगा में बह आती है। यह नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ा देती है। इससे गंगा के जल जीव-जंतुओं को भी नुकसान पहुंचता है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में जैविक खेती की कार्ययोजना को पहले ही लागू किया जा चुका  है। इस संबंध में शासन सबसे अधिक ध्यान हरिद्वार जिले पर दे रहा है।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैविक उत्पाद परिषद का भी गठन किया गया है। गंगा नदी में रासायनिक खाद, कीटनाशकों के जाने की बात है तो यह समस्या हरिद्वार जिले में हो सकती है। हरिद्वार जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने की खास योजना बनाई जाएगी। 
- डा. रणवीर सिंह, अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed