{"_id":"add615422281df85e922b125dc8107be","slug":"pollution-control-board-took-action-on-factories-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः प्रदूषण करने पर चार फैक्ट्रियों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः प्रदूषण करने पर चार फैक्ट्रियों पर गिरी गाज
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण नियंत्रण के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने पर हरिद्वार जिले की चार फैक्ट्रियों पर गाज गिरने वाली है। चारों फैक्ट्रियों को सील करने के आदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किर दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पिछले दिनों सिडकुल स्थित दो फैक्ट्रियों को मानकों का पालन नहीं करने पर सील कर दिया गया था। अब चार और फैक्ट्रियों पर गाज गिरने वाली है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से किए गए सर्वे में पाया गया था कि सिडकुल (हरिद्वार) स्थित मैसर्स शॉर्प इंडस्ट्रीज, मैसर्स टैक्सी ऑटो कंपोनेंट प्राईवेट लिमिटेड, मैसर्स बीए इंटरनेशनल, रायपुर (भगवानपुर) और मैसर्स टेक्सप्लास टेक्सटाइल्स बहादरपुर सैनी (रुड़की) में प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन फैक्ट्रियों की ओर से बोर्ड से ली गई अनुमति का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया है। इस पर बोर्ड ने चारों फैक्ट्रियों को सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंशुल कंसल ने बताया कि आदेश मिल गए हैं। सोमवार को चारों फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
उसके बाद सील की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने बताया कि सीलिंग के दौरान प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।