{"_id":"5cc2cb4ebdec225f412ddf0b","slug":"pollution-control-board-seal-seven-factory-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, सात फैक्ट्रियां की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, सात फैक्ट्रियां की सील
Fri, 26 Apr 2019 06:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 26 Apr 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार बार चेतावनी देने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में जरूरी कदम न उठाने पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने सात औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन न करने वाली अन्य औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन
पिछले दिनों हाईकोर्ट ने ऐसी औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जो प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन नहीं कर रही हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक रावत ने खुद अभियान की कमान संभाली और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों, क्षेत्रीय एसडीएम और राजस्व विभाग की टीम को लेकर कार्रवाई के लिए निकल गए।
विज्ञापन
इस दौरान सिडकुल हरिद्वार स्थित दो औद्योगिक इकाइयों शारदा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, स्टॉर इंडस्ट्रीज को सील करते हुए उनके बिजली के कनेक्शन काट दिए गए तथा कारखाने पर तालाबंदी कर दी गई। इसके बाद सिडकुल में ही वीटी ऑटो कंपनी, मेटल फिनिशर, बेगमपुर स्थित वीटी इंडस्ट्री, माइक्रो ट्रेडर्स, भगवानपुर की पीएस मोटर्स तथा अवीना मिल्क इंडस्ट्रीज पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि उद्योगों के संचालकों को बार बार प्रदूषण नियंत्रण के मानक पूरे करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
समय समय पर कोर्ट की ओर से आने वाले निर्देशों की भी जानकारी दी जाती रही है, लेकिन फिर भी कई ऐसे उद्योग हैं जो इन मानकों का पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं। इस वजह से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश के आधार पर नए सिरे से भी समीक्षा की जाएगी। जिन उद्योगों ने प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित मानकों का पालन नहीं किया गया होगा उन पर भी इस तरह की कार्रवाई होगी। इस दौरान हरिद्वार की एसडीएम कुसम चौहान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह समेत तहसीलों के अधिकारी मौजूद रहे।