{"_id":"5bba32cf867a55681c05516d","slug":"pollution-control-board-notices-for-33-industrial-units-close-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हरिद्वार की 33 औद्योगिक ईकाइयों को बंद करने का दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हरिद्वार की 33 औद्योगिक ईकाइयों को बंद करने का दिया नोटिस
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का अनुपालन नहीं करने पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हरिद्वार जिले की 33 इकाइयां को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। जबकि 333 कंपनियों में प्रदूषण नियंत्रण के मानक सही पाए जाने पर संचालन की अनुमति जारी कर दी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के भगवानपुर, सिडकुल के रोशनाबाद और लक्सर औद्योगिक क्षेत्र की कई इकाइयों का कई दिन पहले निरीक्षण किया था। इनमें से 366 कंपनियां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों को पूरा नहीं कर रही थी। इस पर इन्हें बंद करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
साथ ही जल्द मानक पूरे करने को भी कहा। उसके बाद जांच के लिए सीपीसीबी, डीआईसी और प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की गई। इनकी जांच में 333 कंपनियों में प्रदूषण का नियंत्रण मानकों के अनुरूप पाया गया, जबकि 33 कंपनियाें में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने बताया कि 33 कंपनियों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
कई संचालकों ने बोर्ड को आवेदन कर मानकों को दुरुस्त करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है, लेकिन जिन 333 कंपनियों में प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुरूप पाया गया उनके संचालन की अनुमति दे दी गई है।