फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pollution control board issued notice to 350 hotel and Dharamshala In uttarakhand

उत्तराखंड: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 350 होटल व धर्मशाला संचालकों को जारी किया नोटिस 

Wed, 13 Nov 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Nov 2019 08:22 AM IST
सार

  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी व चमोली ने दी कार्रवाई की चेतावनी 
  • व्यवस्थाएं नहीं करने पर होगी सील करने की कार्रवाई
     

विज्ञापन
Pollution control board issued notice to 350 hotel and Dharamshala In uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रावधानों के तहत नियमों का पालन नहीं करने वाले 350 होटल संचालकों को बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से जारी किए गए नोटिस में होटल, धर्मशाला संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे समय रहते सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के साथ ही जल प्रदूषण संशोधन की माकूल व्यवस्था करें।

विज्ञापन


यदि ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संबंधित होटल या धर्मशालाओं को सील किया जा सकता है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल ने बताया कि जिन होटलों व धर्मशाला संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें से ज्यादातर देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल व चमोली के हैं।

विज्ञापन

फिलहाल इनके संचालकोें को कुछ वक्त दिया गया है कि वे अपने अपने प्रतिष्ठानों में सीवरेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था कर लें। इसके बावजूद यदि संचालकों ने व्यवस्था नहीं की तो कार्रवाई की जाएगी। 

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया है कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि गंगा, यमुना समेत तमाम नदियों के किनारे स्थित होटल, धर्मशालाओं से निकलने वाला सीवरेज किसी भी सूरत में नदियों में प्रवाहित न होने पाए। प्राधिकरण के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बोर्ड ने ऐसे राज्य भर में होटल व धर्मशाला संचालकों को नोटिस जारी करने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed