फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pollution control board gave notice to institution.

अब गंगा में गंदगी उड़ेलने वालों की खैर नहीं

Wed, 30 Dec 2015 04:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Dec 2015 04:28 AM IST
विज्ञापन
pollution control board gave notice to institution.
गंगा में बिना ट्रीट किए सीवरेज छोड़ने वाले संस्थानों के खिलाफ उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिए हैं। उद्योगों, आश्रमों और धर्मशालाओं से नोटिस में कहा गया है कि किसी हाल में गंगा में सीवरेज न डालें।
विज्ञापन


हरिद्वार स्थित धर्मशालाओं और आश्रमों को हिदायत दी गई है कि सीवरेज जल निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाएं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संस्थानों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था करने के लिए एक महीने का समय दिया है।
विज्ञापन


तीन महीने का समय
निर्माण कार्यों का मलबा गंगा में गिराने पर 15 जल विद्युत परियोजनाओं को भी नोटिस जारी किया गया है। कई इन परियोजनाओं की आवासीय कॉलोनियों का सीवरेज भी गंगा में डाला जा रहा है। परियोजनाओं को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। इसके अलावा हरिद्वार के आठ आश्रमों और धर्मशालाओं को नोटिस जारी कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना ट्रीटमेंट सीवरेज डालने पर होगी कार्रवाई
रुड़की समेत दो बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांटों को केंद्र सरकार से पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने के लिए कहा गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने 10 दिसंबर को निर्देश जारी किए थे कि गंगा में बिना ट्रीटमेंट सीवरेज डालने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद ट्रिब्युनल की चैंबर मीटिंग में भी निर्देशों पर अमल शुरू करने के लिए शासन को हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed