फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   politics on chief minister post

पूरे दिन मुख्यमंत्री बनाते और हटवाते रहे कांग्रेसी

Thu, 19 Dec 2013 11:20 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Dec 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
politics on chief minister post

मंगलवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में इक्का-दुक्का लोग नजर आ रहे थे। पीसीसी और महानगर कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में ताला लगा था।

विज्ञापन


बहुगुणा की कुर्सी से हटाने के बारे में कानाफूसी

जिला कांग्रेस कमेटी में कुछ लोग बैठे थे। अंदर बैठे और बाहर खड़े लोगों में ज्यादातर केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के समर्थक थे। इतना ही मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की कुर्सी से हटाने के बारे में कानाफूसी भी चल रही थी।
विज्ञापन


वहां किसी नए व्यक्ति के आने पर कांग्रेसी बोल पड़ते हैं कि लोकपाल बिल पास हो गया, उसी की मिठाई बांटेंगे। वहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचंद्र शर्मा मौजदू थे। तभी दो कार्यकर्ता परवेज और फारूक आए। फारूक ने बेसाख्ता पूछा कि क्या हुआ? कुर्सी रहेगी कि चली जाएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बाईं तरफ खड़े राजेंद्र शाह की तरफ देखा। बोले कि देखो, जो होगा, सो होगा, अपने से क्या? हाईकमान का निर्णय है। तभी एक युवक ने पास खड़े दूसरे व्यक्ति से पूछा कि कब तक होगी नए सीएम की घोषणा?

इस पर हरीश समर्थक ने आंखें तरेर कर चुप रहने का इशारा किया। आदेश दिया कि जाओ मिठाई लाओ। इस दौरान बहुगुणा गुट का एक भी शख्स नजर नहीं आ रहा है। अचानक शर्मा ने खामोशी तोड़ी।

कमर तुड़वाई हमने, सत्ता मिली उनको
बोले कि ‘देखो प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कब होती है?’ उसी दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तोताराम काला नजर आए। पास आते ही बोले कि कमर तुड़वाई हमने, सत्ता मिली उनको, अब हमको पूछते तक नहीं।

वह कुछ और बोलते कि राजेंद्र शाह ने उन्हें टोक दिया। शाह बोले कि आप गुस्से में लग रहे हैं। इस पर काला और भड़क गए। बोले कि अंग्रेजों से कमर तुड़वाई है, अब गुस्सा भी न करें क्या?


बिल्कुल बदलना चाहिए...
शाह ने शांति से फिर बात काटी। बोले कि यह बताइये कि सीएम को बदलना चाहिए कि नहीं? काला तपाक से बोले कि बिल्कुल बदलना चाहिए। इसी बीच सेवादल कार्यालय के सामने खड़े दो लड़के बात करते आए।

एक अंदेशा जाहिर कर रहा था कि रावत जी का मामला फिर गड़बड़ न हो जाए। तभी दूसरा बोला कि उन्होंने कह भी दिया है कि अगर अब चीफ मिनिस्टर नहीं बनाया तो फिर कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर चले जाएंगे। वे उन्हें रोकने की गारंटी नहीं लेंगे...। कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री बनाने और हटाने की चर्चा के बीच करीब पौने तीन बजे मैं वहां से खिसक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed