फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics Maharashtra Former Governor Bhagat Singh Koshyari became active as soon as he returned to Uttarakhand

Bhagat Singh koshyari: घर लौटते ही सक्रिय हुए भगत दा, पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

Sun, 19 Feb 2023 11:28 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Feb 2023 11:28 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के देहरादून पहुंचने के बाद से पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई दिग्गज नेताओं ने अभी उनसे दूरी बना रखी है, लेकिन उनके समर्थक उन्हें सक्रिय राजनीति में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Politics Maharashtra Former Governor Bhagat Singh Koshyari became active as soon as he returned to Uttarakhand
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड लौटते ही सक्रिय हो गए हैं। देहरादून पहुंचने के अगले ही दिन कोश्यारी टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना संजोया है। मैं भगवान शिवजी से भारत को विश्वगुरु बनाने की कामना लेकर आया हूं।

विज्ञापन


शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर वह टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान मीडिया ने उसने प्रतिक्रिया मांगी। उन्होंने कहा कि टपकेश्वर महादेव का अपना महत्व है। राज्य की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद पहले दिन मुझे यहां भगवान शिव के दर्शन का शुभ अवसर मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  प्रदेश सरकार के बनाए कानून कई राज्यों के लिए बने मिसाल, गुजरात में आया बिल
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत दा की सक्रियता पर लगी हैं सबकी निगाहें
सियासी हलकों में पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी की सक्रियता पर सबकी निगाहें लगी हैं। उनके देहरादून पहुंचने के बाद से पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई दिग्गज नेताओं ने अभी उनसे दूरी बना रखी है, लेकिन उनके समर्थक उन्हें सक्रिय राजनीति में देखना चाहते हैं। कोश्यारी ने अभी तक राजनीतिक सक्रियता को लेकर पत्ते नहीं खोले। शुक्रवार को कोश्यारी देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, लेकिन उनके स्वागत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा सरकार के मंत्री व वरिष्ठ नेता नहीं दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed