फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics CM Dhami meets Amit Shah regarding cabinet expansion MP Anil Baluni BJP Uttarakhand news in hindi

Cabinet Extension: सीएम दिल्ली में दून में सियासत गर्म, आज गृह मंत्री अमित शाह को फीड बैक दे सकते हैं धामी

Wed, 21 Sep 2022 09:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Sep 2022 09:51 AM IST
सार

पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज है। इसी बीच अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि पितृ पक्ष के बाद नवरात्र पर्व के आसपास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का विस्तार या उसमें फेरबदल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Politics CM Dhami meets Amit Shah regarding cabinet expansion MP Anil Baluni BJP Uttarakhand news in hindi
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचने के साथ ही राजधानी देहरादून की सियासत गरमा उठी। दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय गए, जहां उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की। सीएम के पार्टी मुख्यालय में पहुंचने के साथ ही दून में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। हालांकि पार्टी मुख्यालय में जब मुख्यमंत्री से कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछा गया तो वह इस प्रश्न को टाल गए।

विज्ञापन

 
सूत्रों का कहना है कि बुधवार को मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वह उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और विधानसभा भर्ती मामले के संबंध में फीड बैक दे सकते हैं। बकौल बलूनी, मुख्यमंत्री ने सिंगटाली पुल की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की जानकारी दी। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड में वीकेंड टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना पर चर्चा की। पर्यटन अवस्थापना से जुड़े संसाधनों को जुटाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग लिया जाएगा।  
विज्ञापन


उद्यमियों और वरिष्ठ मीडिया कर्मियों ने की मुलाकात
नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से कुछ उद्यमियों और वरिष्ठ मीडिया कर्मियों ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार के विकास के एजेंडे और भावी रोडमैप की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पितृ पक्ष के बाद कैबिनेट विस्तार की संभावना
संभावना जताई जा रही है कि पितृ पक्ष के बाद नवरात्र पर्व के आसपास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का विस्तार या उसमें फेरबदल कर सकते हैं। उनके मंत्रिमंडल में तीन मंत्री पद खाली हैं। इसके अलावा बैक डोर भर्ती मामले की जांच रिपोर्ट आनी है। जानकारों का मानना है कि यदि जांच समिति बैकडोर नियुक्तियों को रद्द करने की सिफारिश करती है तो तत्कालीन स्पीकर जो वर्तमान में कैबिनेट मंत्री हैं, पर नैतिक दबाव बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Reconstruction Work: 22 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लाइव निरीक्षण

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed