फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politicians are creating panic due to the hashtag trend on social media

सोशल मीडिया पर हैश टैग ट्रेंड से नेता मचा रहे भौकाल

Thu, 20 Jan 2022 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Politicians are creating panic due to the hashtag trend on social media
सोशल मीडिया पर अब वर्चुअल प्रचार जोर पकड़ने लगा है। प्रत्याशी मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपना दबदबा दिखाने के लिए दावेदार हैश टैग को ट्रेंड करने का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पहले चुनावों में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए दावेदार भीड़ का जुटाया करते थे। रैलियों और जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब दावेदार के कद का एहसास कराता था। यह मतदाताओं को आकर्षित करने का बड़ा प्रभावी तरीका भी होता था, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के बीच होने जा रहे विधानसभा चुनाव में दावेदार के बीच वर्चुअल रण होगा। ऐसे में समय और परिस्थिति को भांपते दावेदारों ने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर प्रचार शुरू कर दिया है। दावेदार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जनता के बीच लोकप्रियता हासिल करने के लिए हैश टैग को ट्रेंड कराने का प्रयास कर रहे हैं। दावेदारों के पक्ष में की गई पोस्ट में दावेदार, विशेष पार्टी और विधानसभा के नाम और उपनाम के हैश टैग का प्रयोग किया जा रहा है। आईटी सेल की टीम और दावेदारों के समर्थक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अधिक से अधिक हैश टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे हैशटैग ट्रेंडिंग में आ सके। गौरतलब है कि जितना हैश टैग ट्रेंड करता है, उतना ही वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आता है।
विज्ञापन

ये हैश टैग कर रहे ट्रेंड
- # हमाराप्रयासनिरंतर_विकास, # ऋषिकेश_विधानसभा, # विकास, # विधायक, # युवासोच _युवाजोश, # स्थानीय_उम्मीदवार, # वर्चुअल बैठक और दावेदारों के नाम के हैश टैग ट्रेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थक डीपी से कर रहे नेता का प्रचार
ऋषिकेश विधानसभा सीट के दावेदारों ने बूथवार सोशल मीडिया ग्रुप बनाने शुरू कर दिए हैं। इन ग्रुपों के संचालन की जिम्मेदारी दावेदारों ने अपने विश्वासपात्र पार्टी कार्यकर्ताओं को दी है। दावेदारों के समर्थक सोशल मीडिया ग्रुप और प्रोफाइल आईडी पर अपने नेता और स्वयं की फोटो डीपी पर लगा कर प्रचार कर रहे हैं। इससे दावेदार का प्रचार तो हो ही रहा है, नेता जी के खास समर्थकों को भी स्थानीय स्तर पर राजनीति चमकाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed