फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   political interfere in doctor's appointment.

डॉक्टरों की तैनाती में खूब चली नेताजी की

Thu, 26 Mar 2015 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Mar 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
political interfere in doctor's appointment.

लोक सेवा आयोग से नवचयनित 282 चिकित्सकों के पहले तैनाती स्थल निर्धारण में खूब सियासी दखल हुआ है। चिकित्सकों का जिन अस्पतालों में तैनाती स्थल काउंसलिंग में तय हुआ था, उसमें व्यापक फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती सूची के साथ ही 33 चिकित्सकों के तैनाती स्थल में फेरबदल कर संशोधित सूची तक जारी की गई। संशोधन में चिकित्सकों को चमोली, चंपावत और उत्तरकाशी जैसे जनपदों से देहरादून जनपद में लाया गया है।
विज्ञापन


आवंटन के बाद हुआ फेरबदल
लोक सेवा आयोग ने 747 चिकित्सकों के रिक्त पदों के सापेक्ष 6 फरवरी को 421 चयनित अभ्यर्थी की सूची जारी की थी। चयनित 421 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई जिसमें 84 चिकित्सकों के दस्तावेज नहीं पहुंचे, जबकि 55 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य को मिले 282 चिकित्सकों की काउंसलिंग में शासन और महानिदेशालय के प्रतिनिधि शामिल थे, जिससे प्रत्येक चिकित्सक को तैनाती स्थल आवंटित कर दिया। इसके बाद शासन को सिर्फ आदेश जारी करने थे, लेकिन कई सप्ताह तक तैनातियों में फेरबदल को लेकर माथापच्ची होती रही।


तैनाती सूची के साथ ही संशोधित सूची
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मुख्यमंत्री हरीश रावत के अनुमोदन के बाद मिली सूची में भारी फेरबदल किया गया है। 282 चिकित्सकों की तैनाती सूची के साथ ही एक संशोधित सूची जारी की गई है, जिसमें 33 चिकित्सकों का तैनाती स्थल बदला गया है।

कहां कितनी तैनाती
पौड़ी - 52
अल्मोड़ा - 48
नैनीताल - 21
देहरादून - 15
रुद्रप्रयाग - 21
बागेश्वर - 14
चमोली - 14
चंपावत - 14
टिहरी - 39
पिथौरागढ़ - 20
उत्तरकाशी - 24

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed