{"_id":"5e73cd318ebc3e6fbc282279","slug":"policeman-s-last-rites-with-honor-vikas-nagar-news-drn339736365","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान के साथ हुआ पुलिसकर्मी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान के साथ हुआ पुलिसकर्मी का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। दून-पांवटा हाईवे पर हादसे का शिकार हुए पुलिस कर्मचारी का बृहस्पतिवार को बाड़वाला में यमुना नदी तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग अंतिम संस्कार में पहुंचे। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस लाइन में सलामी दी गई। सीओ विकासनगर बीएस धोनी ने पुलिसकर्मी के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
बता दें, बीते बुधवार शाम सेलाकुई मुख्य बाजार में बस-बाइक की भिड़ंत में मुकेश पुत्र रमेश चंद्र (27) मूल निवासी सिंघोर नागथात हाल निवासी अशोक आश्रम चिलियो डुमेट डाकपत्थर विकासनगर की मौत हो गई थी। मुकेश पुलिस लाइन चंबा में तैनात थे। बुधवार को वह ड्यूटी से छुट्टी पर घर लौट रहे थे। सेलाकुई मुख्य बाजार में सामने से आ रही एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़ फरार हो गया था। थानाध्यक्ष सेलाकुई विपिन बहुगुणा ने बताया कि फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।