फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   policeman death after car fell in ditch

शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, पुलिसकर्मी की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 25 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Sat, 25 Nov 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
policeman death after car fell in ditch

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जुड्डो-क्वागी पुल के समीप बृहस्पतिवार की रात एक कार खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार एक पुलिसकर्मी की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


टिहरी जिले के रहने वाले चार लोग वहां के ब्राह्मण गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। शादी में शामिल होकर रात करीब 9:30 बजे विकासनगर लौट रहे थे। जुड्डो-क्वागी पुल के पास तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चौकी डाकपत्थर प्रभारी शमशेर अली और चौकी प्रभारी हरबर्टपुर रामनरेश शर्मा मौके पर पहुंचे। अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिसकर्मी किसी तरह दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंचे और कार में से लोगों को बाहर निकाला। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से लाइन जीवनगढ़ स्थित कालिंदी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान सुंदर सिंह चौहान (35) पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम कांडा के रूप में की गई। सुंदर उत्तरकाशी के मोरी थाने में बतौर सिपाही तैनात था और वर्तमान में एक माह की छुट्टी पर था।


चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि घायलों की पहचान चमन सिंह पुंडीर (35), बचन सिंह पुंडीर, निवासी तिमलियाल गांव और महिपाल सिंह ग्राम रणोगी के रूप में हुई। जिसमें से चमन सिंह और बचन सिंह का इलाज दून स्थित महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है। यमुना पुल के निकट पुलिस ने सुंदर सिंह को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed