फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police will protect labor.

उत्तराखंड के श्रमिकों की रक्षा करेगी पुलिस

Fri, 14 Nov 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Nov 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
police will protect labor.

उत्तराखंड में निर्माण कार्यों में लगे लाखों श्रमिकों के सुरक्षा और कल्याण के मद्देनजर पुलिस ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में श्रमिक सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया है।

विज्ञापन


श्रमिकों के लिए हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट अनिवार्य कर दी गई है। चारों जिलों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। श्रमिक के साथ हुए हादसे में लापरवाही उजागर हुई तो बिल्डर अथवा ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


डीजीपी बीएस सिद्धू ने बताया कि श्रमिकों की सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। अमूमन कार्यस्थल पर श्रमिकों को पेयजल, शौचालय, आपातकालीन चिकित्सा, सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट आदि नहीं उपलब्ध नहीं कराए जाते। श्रमिक किसी भी समस्या के लिए नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद - नोडल अधिकारी - मोबाइल नंबर

देहरादून - इंस्पेक्टर हरीश मेहरा - 9837074797
हरिद्वार - इंस्पेक्टर मान सिंह - 9412989933
उधम सिंह नगर - इंस्पेक्टर चंदर सिंह बिष्ट - 9568506330
नैनीताल - इंस्पेक्टर उमीराम आर्या - 9568506330
   
प्रकोष्ठ का काम
श्रमिकों के शोषण की शिकायतों पर कार्रवाई करना
महिला श्रमिकों के यौन शोषण पर त्वरित कार्रवाई
निर्माण स्थल पर प्रदत्त सुविधाओं को सुनिश्चित करना
श्रमिक कल्याण और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का प्रचार-प्रसार
श्रम विभाग के अधिकारियों से तालमेल बनाकर अभियान चलाना
प्रकोष्ठ प्रभारी हर माह देंगे पीएचक्यू को कार्रवाई की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed