फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News If you ignore Online Challan message now police will call

Online Challan: चालान का मैसेज किया इग्नोर तो अब फोन कर रकम जमा करने की याद दिलाएगी पुलिस

Mon, 29 Jan 2024 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2024 04:34 PM IST
सार

दो साल पहले देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन चालान काटने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें नो पार्किंग, रेड लाइट जंप, ओवर स्पीड आदि के चालान शामिल हैं। शहर में अब भी दिल्ली या अन्य शहरों की जैसी प्रक्रिया नहीं है।

विज्ञापन
Dehradun News If you ignore Online Challan message now police will call
- फोटो : pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

फोन पर ऑनलाइन चालान का मैसेज देखकर अनदेखा करने वालों को अब पुलिस की ओर से चालान भरने का फोन आएगा। देहरादून पुलिस के करीब डेढ़ लाख से ज्यादा ऑनलाइन चालान लोगों ने नहीं भुगते। इनसे तकरीबन 30 करोड़ से भी अधिक की वसूली की जानी है। ऐसे में पुलिस इसके लिए नए प्रयोग के बारे में सोच रही है। इसके लिए किसी ऐसी कंपनी से भी बात की जाएगी जो वाहन स्वामी के फोन नंबर पर कॉल कर उन्हें चालान भरने की याद दिलाए।

विज्ञापन


दरअसल, दो साल पहले देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन चालान काटने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें नो पार्किंग, रेड लाइट जंप, ओवर स्पीड आदि के चालान शामिल हैं। शहर में अब भी दिल्ली या अन्य शहरों की जैसी प्रक्रिया नहीं है। दिल्ली में ऑनलाइन चालान कटने पर इसे तत्काल परिवहन विभाग को भेज दिया जाता है। इससे ऑनलाइन चालान की डिटेल आरसी पर आ जाती है। यहां ऐसी प्रक्रिया न होने पर लोग इन्हें भरने में कोताही बरतते हैं। पिछले दिनों बाहर के लोगों को इसके लिए नोटिस भेजने पर भी विचार चल रहा था लेकिन यह भी कारगर साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन


Dehradun: राज्य कर विभाग ने स्माइल स्टोर के गोदाम और आउट लेट पर मारे छापे, बिक्री कम दिखाकर टैक्स चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि बीते दो सालों के करीब डेढ़ लाख चालान बकाया हो गए। सूत्रों के अनुसार अब पुलिस इसके लिए किसी ऐसी कंपनी से बात कर रही है जो बैंक के कॉल सेंटर की तर्ज पर लोगों को चालान भरने के लिए फोन करे। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया से लोग चालान भरने के लिए आएंगे या फिर ऑनलाइन ही उनका भुगतान करेंगे। इसके लिए कंपनी को भी भुगतान किया जाएगा। हालांकि, अभी यह केवल बातचीत के स्तर पर ही चल रहा है। इसके लिए अंतिम फैसला आने वाले दिनों में लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed