फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State Tax Department raided the warehouse and outlet of Smile Store Case of tax evasion by showing less sales

Dehradun: राज्य कर विभाग ने स्माइल स्टोर के गोदाम और आउट लेट पर मारे छापे, बिक्री कम दिखाकर टैक्स चोरी

Mon, 29 Jan 2024 08:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2024 08:23 AM IST
सार

बिक्री कम दिखाकर टैक्स चोरी के मामले में संचालक ने पेनाल्टी के रूप में 66 लाख रुपये सरेंडर किए।

विज्ञापन
State Tax Department raided the warehouse and outlet of Smile Store Case of tax evasion by showing less sales
छापा ( फाइल फोटो)

विस्तार

राज्य कर विभाग की टीम ने शहर के जाने माने स्माइल स्टोर के गोदाम और चार आउट लेट पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया। स्टोर संचालक ने गलती स्वीकार करते हुए करीब 66 लाख रुपये विभाग को सरेंडर किए। जांच जारी है।

विज्ञापन


बीते शनिवार की दोपहर विभाग की एसटीएफ ने ज्वाइंट कमिश्नर श्याम तिरुवा के नेतृत्व में एक साथ स्माइल स्टोर के देहरादून, सेलाकुई, हरबर्टपुर और विकासनगर स्थित आउट लेट के साथ ही फतेहपुर स्थित स्थित गोदाम में छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई देर रात तक चली। इस दौरान अधिकारियों ने संचालक से पूछताछ की। खरीद और बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड भी देखे। रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। स्टोर के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...दरोगा भर्ती धांधली: अब शासन करेगा दरोगाओं के भविष्य का फैसला, विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट, 33 फीसदी नाकाबिल

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि उन्हें पूर्व में बिक्री कम दिखाने की शिकायत मिली थी। इस आधार पर गोपनीय जांच की जा रही थी। जांच में प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी होने की बात प्रकाश में आने के बाद एक साथ गोदाम और आउट लेट पर छापेमार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आरोप स्वीकार करते हुए स्टोर संचालक ने करीब 66 लाख रुपये पैनल्टी के रूप में सरेंडर किए। संचालक को पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच के बाद ही कितनी टैक्स चोरी की गई है, यह स्पष्ट हो सकेगा। उस आधार पर जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed