{"_id":"626d7c1dc5996d6bb57da0cc","slug":"police-were-blown-away-by-four-information-about-the-robbery-city-news-drn410488056","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की चार सूचनाओं से पुलिस के उड़ गए थे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की चार सूचनाओं से पुलिस के उड़ गए थे होश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टर्नर रोड पर लूट की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए थे। सूचना एक नहीं बल्कि चार लोगों ने दी थी। ऐसे में पुलिस को लगा कि फिर से कोई गैंग सक्रिय होकर लूट करने में लगा है। इस पर पुलिस इधर-उधर दौड़ने लगी। तस्दीक की तो पता चला कि लूट एक ही घर में हुई थी और बदमाश पकड़ा गया है। तब जाकर पुलिस को राहत मिली।
दरअसल, बदमाश ने घर में लूट की और फिर वहां गोली चलाई। बाहर निकला तो कई राउंड फायर किए। पहली सूचना करीब सवा एक बजे गली में खड़े एक व्यक्ति ने दी। इसके बाद टर्नर रोड पर जाते हुए भी उसने गोली चलाई। लोगों को पीछा करते देखा तो एक फोन फिर से कंट्रोल रूम को किया गया। एक के बाद एक दो और फोन कंट्रोल रूम को किए गए। जैसे-जैसे पुलिस के पास सूचनाएं पहुंचीं तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पहले चीता पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला और वहां खड़े लोगों से बात की। पता चला कि एक ही घर में लूट हुई है। इसके बाद आईएसबीटी पर बदमाश के पकड़ने की सूचना भी वायरलेस पर जारी कर दी गई थी। ऐसे में करीब एक घंटे बाद साफ हुआ कि घटना एक ही थी। इसके पहले टर्नर रोड, आईएसबीटी, शिमला बाईपास तिराहा, मंडी चौक, ट्रांसपोर्ट नगर में बैरिकेडिंग कर दी गई थी।
कई लोगों को लग सकती थीं गोलियां
जिस गली में वारदात हुई उसके पास एक प्राइवेट स्कूल है। स्कूल का छोटा दरवाजा गली में भी खुलता है। यहां बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों को लेने आते हैं। शनिवार को छुट्टी एक बजे होती है। बदमाश वहां से भागा और उसने अपने पीछे आते लोगों पर गोलियां दागीं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद उसने गली के मोड़ से भी गोलियां चलाईं।