फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police took over the border, Kovid investigation started

सीमा पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, कोविड जांच शुरू

Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police took over the border, Kovid investigation started
12 स्वर्गाश्रम स्थित जानकीसेतु के समीप कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
तीसरी लहर के मद्देनजर रायवाला पुलिस जिले की सीमा पर संक्रमण को रोकने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। चेक पोस्ट पर बाहरी राज्यों से आने वाले से यात्रियों को रोक कर 72 घंटे तक की आरटी पीसीआर रिपोर्ट मांगी जा रही है। कोविड रिपोर्ट न होने पर यात्रियों के एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देश पर जिले की सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। मंगलवार सुबह को रायवाला चेक पोस्ट पर एक बार फिर यात्रियों की आरटी पीसीआर रिपोर्ट की जांच शुरू कर दी गई। जिन यात्रियों के पास आरटी पीसीआर रिपोर्ट नहीं थी उनके एंटीजन ठेस्ट किए गए। हालांकि यातायात व्यवस्था न चरमराए इसके लिए जांच के बाद यात्रियों को आगे भेजा जा रहा है। यात्रियों को उनके मोबाइल पर जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर रही है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि चेक बाहर से आने वाले हर वाहन को रोककर यात्रियों की 72 घंटे तक की आरटी पीसीआर रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिस यात्री के पास जांच रिपोर्ट नहीं है उसकी एंटीजन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed