वीडियो में देखें: अब तक का सबसे खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सिहर जाएगी रूह
नैनीताल जिले में तेज बारिश से आए सैलाब में बह रहे लोगों के लिए पुलिस के जवान भगवान बनकर आए। रेस्क्यू ऑपरेशन की वीडियो देखकर आपकी रूह भी सिहर जाएगी।
मंगलवार रात डेढ़ बजे नैनीताल के थाना चोरगलिया में शेरनाला में बाढ़ आ गई और तेज बहाव में एक पिकअप संख्या यूपी31टी7576 वाहन फंस गया।
वाहन में हाफिज और नीरज दो लोग सवार थे। पानी का बहाव इतना तेज था कि पिकअप बहने में बहने लगी।
वीडियो में देखें, कैसे भगवान बनकर आए पुलिस कर्मी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप में सवार दोनों लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
पानी का बहाव इतना तेज था कि रेस्क्यू कर रहे पुलिस कर्मी भी पानी में बहने लगे। लेकिन अपनी बहादुरी के बल पर पुलिस कर्मियों ने हाफिज और नीरज को बचा लिया।
एसओ शांति कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...