{"_id":"5a8ad1174f1c1bb1208ba142","slug":"police-recover-12-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन पुलिसकर्मियों को सलाम, लौटाई 12 परिवारों की मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन पुलिसकर्मियों को सलाम, लौटाई 12 परिवारों की मुस्कान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand police
चमोली जिले में पुलिस के काम की स्थानीय लोग खूब सराहना कर रहे हैं। यहां पुलिस ने 12 परिवारों के चेहरों की मुस्कान लौटाने का काम किया है। पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत जिले में 12 गुमशुदा बच्चों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाने का काम किया है। पुलिस ने एक फरवरी से पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार के नेतृत्व में जिले में ऑपरेशन स्माइल शुरू किया था।
अभियान के तहत पुलिस ने जिले के और राज्य के बाहरी क्षेत्रों के 12 बच्चों को बाल कल्याण समिति की मदद से परिजनों को सौंप दिया है। उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में यह अभियान चला रही है, जिसके तहत खोए हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया जाता है। प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस टीम ऑपरेशन से जुड़ी हुई है।