{"_id":"615cacb78ebc3e61f33ecbd2","slug":"police-ready-for-security-arrangements-for-pm-s-visit-city-news-drn39254189","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां कर ली हैं। इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिए डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीजीपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा के मानकों के अनुसार व्यवस्था करने को कहा। डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय के सभागार में बैठक बुलाई थी। उन्होंने इंटेलीजेंस अधिकारियों को सभी टीमों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में आईजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, आईजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल, आईजी सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी, एसपी इंटेलीजेंस निवेदिता कुकरेती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
---
यह भी दिए निर्देश
- सुनिश्चित किया जाए कि वीवीआईपी फ्लीट में लगे वाहन सही स्थिति में हों। चालकों का चरित्र प्रमाणपत्र व चिकित्सा परीक्षण समय से कर लिया जाए।
- जौलीग्रांट एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से समन्वय स्थापित कर लिया जाए।
- वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान जनता को कम दिक्कत हो इसके लिए यातायात प्लान बनाया जाए।
- वीवीआईपी ड्यूटी के लिए जारी कोविड गाइडलाइन का शत प्रशित अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए।
- कार्यक्रम स्थल के अंदर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश कराया जाए।
- कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन उपकरणों की भी पर्याप्त व्यवस्था हो।
- ब्रीफिंग व रिहर्सल समय से कराने के लिए निर्देशित किया जाए।