300 करोड़ के घोटाले में मुख्य आरोपी की तलाश में दून में पुलिस की रेड, लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
300 करोड़ रुपए के एनएच 74 घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह की तलाश में उधम सिंह नगर पुलिस ने शनिवार को दून स्थित आवास पर छापेमारी की। पुलिस सिंह के आर्यनगर स्थित एक रिश्तेदार के आवास पर भी गई, लेकिन वहां भी ताला लगा मिला।
वहीं सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के कारण डीपी सिंह के जल्द आत्मसमर्पण करने की भी चर्चा है। एनएच घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह की तलाश में उधम सिंह नगर के सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह टीम के साथ शनिवार दोपहर देहरादून पहुंचे।
पुलिस टीम ने धारा चौकी प्रभारी विकास रावत को साथ लेकर राजपुर रोड स्थित डीपी सिंह के गोइना स्थित फ्लैट पर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा था। यह फ्लैट डीपी सिंह की पत्नी के नाम पर बताया गया है।
आसपास के लोगों से जानकारी करने के बाद सीधे पुलिस टीम आर्यनगर पहुंची। यहां पर डीपी सिंह के एक रिश्तेदार रहते हैं, लेकिन यहां भी ताला लगा था। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम रवाना हो गई।
उधम सिंह नगर के एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि डीपी सिंह के तलाश में दबिश की कार्रवाई भी लगातार जारी है। गैर जमानती वारंट होने के बाद अब कुर्की का नोटिस प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।
बता दें कि एनएच 74 घोटाले के मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को जेल भेज चुकी है। डीपी सिंह मुकदमे के खिलाफ राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां से उन्हें राहत नहीं मिली है। अब उनके सामने आत्मसमर्पण करने का विकल्प ही बचा है।