फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police prepared a list of about 30 questions for Pulkit

Dehradun News: पुलिस ने पुलकित के लिए तैयार की करीब 30 सवालों की सूची

Tue, 24 Jan 2023 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police prepared a list of about 30 questions for Pulkit
Iपुलकित की शर्तों के साथ होना है नार्को टेस्ट, पिछले दिनों न्यायालय ने दी थी अनुमतिI
विज्ञापन

Iजल्द ही दिल्ली फोरेंसिक लैब में हो सकता है पुलकित आर्य का नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट
I
I
I
Iपुलकित से नार्को टेस्ट के दौरान पूछे जाने वाले सवालों की सूची पुलिस ने तैयार कर ली है। इसमें पुलकित के बताए प्रश्नों के अलावा पुलिस के भी कुछ सवाल शामिल होंगे। इनकी संख्या 30 के आसपास बताई जा रही है। पिछले दिनों न्यायालय ने पुलकित के नार्को टेस्ट के लिए अनुमति दी थी। अब दिल्ली की केंद्रीय फोरेंसिक लैब में नार्को टेस्ट के लिए तिथि मिलने की संभावना जताई जा रही है।I
I
I
Iअंकिता हत्याकांड में कई सवालों की गुत्थी नार्को टेस्ट से ही सुलझनी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण वीआईपी का नाम और पुलकित का मुख्य मोबाइल है। इसे लेकर दिसंबर 2022 में एसआईटी ने न्यायालय में नार्को टेस्ट कराने के लिए अर्जी दी थी। पहले तो पुलकित और सौरभ ने इसके लिए अनुमति दे दी थी। लेकिन, बाद में अपने वकीलों से सलाह करने के लिए प्रार्थनापत्र वापस ले लिए थे। ऐसे में दोबारा जब अनुमति के लिए पूछा गया तो केवल मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने ही स्वीकृति दी थी। इसमें भी उसने तमाम शर्तों और सवालों को शामिल किया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलकित चाहता है कि नार्को या पॉलीग्राफ टेस्ट में उससे सारे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जाए। मसलन, अंकिता उनके साथ अपनी मर्जी से गई थी या वह जबरदस्ती ले गया था। उसने धक्का दिया या फिर कोई और घटना नहर किनारे हुई थी। इस तरह की शर्तों और सवालों को भी एसआईटी ने मंजूर कर लिया था। इसे लेकर पुलिस ने दोबारा अर्जी दी तो न्यायालय ने इसे स्वीकार कर लिया था। हालांकि, अभी तिथि मुकर्रर नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब एसआईटी ने पुलकित से पूछे जाने वाले प्रश्नों की फेहरिस्त तैयार कर ली है। इसमें करीब 30 सवाल मौजूद हैं। इन्हीं में से पुलिस को अपने प्रश्नों को उत्तर भी चाहिए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article